जीवन परिचय
देह से देव बड़ा, देव से देश बड़ा, इसी मंत्र में फूँकूँ प्राण, तभी बनेगा देश महान।
श्री अशोक कटारिया जी का जन्म 18 दिसंबर 1972 को बिजनौर उत्तर प्रदेश के हींमपुर पृथ्या गाँव में हुआ | खेत और खेती की दुर्दशा से उनका परिचय बाल्यावस्था मे ही हो गया इसलिए किसान और गाँव उनके मानस में हमेशा रहता है | बचपन से ही भारत और भारतीयता की ओर झुकाव रहा, हिंदुत्व के मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारा | प्रारंभिक शिक्षा से विद्यालय की गतिविधियो मे संलग्न रहे, इसी से उन्हे शिक्षा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन ने आकर्षित कर लिया | इसी के चलते, विद्यार्थी हित के लिए, 1990 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाना प्रारंभ किया | आपने रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय मे स्नातक किया | अच्छे अध्ययन और संगठन में कार्य कुशलता के कारण उनको 1994 में संगठन मंत्री, मुरादाबाद का दायित्व सौंपा गया और इसका उन्होंने सफलता पूर्वक निर्वहन किया। छात्रों के सभी मुद्दों पर संघर्षरत रहे और भारत माता की जयकार करते हुए और हजारों छात्रों का नेतृत्व करते हुए "छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति " का नारा बुलंद किया। 1996 मे संगठन मंत्री, मेरठ का दायित्व सौंपा गया | भगवान श्री कृष्ण एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन अध्ययन का उनपर बड़ा गहरा असर है | 1997 से 2000 तक विभाग संगठन मंत्री, बरेली रहते हुए, महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया एवं राजनीति शास्त्र मे स्नातकोत्तर का अध्ययन संपन्न किया | बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली जिलों में लगतार संघर्षरत रहे | छात्र राजनीति करते-करते कब वे युवा भारत के नेता बन गए पता ही नहीं चला, युवा निर्माण का उनका कार्य देख कर शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा में 2001 मे प्रदेश मंत्री के लिए चुन लिये गए | प्रदेश मंत्री रहते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में उन्होंने युवा जन जागरण का काम किया। युवाओं में देश के लिए जीने का संकल्प विकसित किया। उनके योगदान से प्रभावित हो कर उनको उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में एक बड़ी ज़िम्मेदारी मिली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 3 वर्ष तक अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए क्रन्तिकारी जीवन जिया। 2005 के मऊ, उत्तर प्रदेश के साम्प्रदायिक दंगे हो या फिर भारत तोड़ो राजनीति की अन्य गतिविधियाँ, भारत और हिंदुत्व विरोधी शक्तियों का जमकर विरोध किया, संघर्ष किया और विधानसभा का धेराव किया, अंततः जेल गए | भारत माता की सेवा कार्य के परिणाम स्वरुप उनको भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिली। 6 वर्ष तक सफल रूप से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया। 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2016 में प्रदेश महामंत्री एवं 2017 में पुनः प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया , इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश भ्रमण में और देश के अन्य भागों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोग, देश-विदेश में बैठे भारतीय उनके संपर्क में आये और उनसे प्रभावित हुए और राष्ट्र निर्माण के आन्दोलन में जुड़ते चले गए | कुशल वक्ता होने का गुण, जीवन में पारदर्शिता और ईमानदारी, उनको भारत की आत्मा से जोड़ती है |
आपकी समतामूलक समाज की स्थापना की भावना एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए वर्ष 2018 में आपको उत्तर प्रदेश विधान सभा के उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किया गया। आपकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता और प्रत्येक कार्य में अंत्योदय के भाव के फलस्वरूप 2019 में आप उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेकर वर्तमान में अपने दायित्व का कुशल निर्वहन कर रहे हैं |
आपने 2020 में आयी वैश्विक महामारी के समय में जब लॉकडाउन लगने के 2 दिन बाद गाजियाबाद और नॉएडा बॉर्डर पर प्रवासी कामगार भाई-बहनों के अपने घर लौटने के लिए इकठ्ठे होने से उत्पन्न हुई भीषण परिस्थिति को 48 घण्टे में नियंत्रित कर परिवहन विभाग द्वारा निष्ठा पूर्वक लगभग ४ लाख अपने प्रदेश एवं बिहारवासियों को उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुचाएं जाने की व्यवस्था कर अपनी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए संवेदना और अपनी प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया। इस पूरे लॉकडाउन के दौरान आपके निर्देशन में परिवहन विभाग ने 32 लाख से अधिक प्रवासी कामगार और हज़ारों विद्यार्थियों को सकुशल उनके घर पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया।
वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक...........
जिसमे पौरुष हो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी नेतृत्व देने का, ईश्वर भी उसके सामने बार बार चुनौतियां प्रस्तुत कर उनके हाथ जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
वर्ष 2021 एक बार फिर कोरोना महामारी की भीषणकारी द्वितीय वेव लेकर आया और श्री अशोक कटारिया जी के नेतृत्व में फिर परिवहन निगम ने समस्त उत्तर प्रदेश आये अपने मजदूर भाइयों और विद्यार्थियों को अपने गंतव्य पहुँचाने का कार्य किया।
वर्ष 2022 एक नयी चुनौती लेकर आया। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया और यूक्रेन में हज़ारों की संख्या में भारतीय विद्यार्थी और नागरिक फँस गए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में उन सभी भारतियों को वहां से सुरक्षित निकालकर भारत लाया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगीजी के मार्गदर्शन और परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया जी के नेतृत्व में एक बार फिर परिवहन निगम ने यूक्रेन से आये सभी उत्तर प्रदेश निवासियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा हृदय सम्राट माननीय श्री अशोक कटारिया जी संघर्ष और कर्मठता की जीवंत मिसाल होने के साथ-साथ एक कुशल वक्ता भी हैं और स्वामी विवेकानंद जी को अपना परम आदर्श मानते हैं।
